
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बिरदोह पंचायत के रेंगड़पाहाड़ी गांव निवासी कालीपद महतो के खलिहान और घर में आग लगने से घर समेत सारा धान जलकर राख हो गया था, सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती मंगलवार को गांव पहुंचकर अग्नि प्रभावित परिवार से मिलकर आर्थिक सहयोग किया. मौके पर विधायक ने परिवार को आश्वस्त किया है कि वे पदाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे. इस मौके पर धनंजय करुणामय,मिथुन कर,बबलू मुर्मू,अमल गोप,विमल नायक समेत अन्य उपस्थित थे.
श्यामसुंदरपुर में विधायक ने जरूरतमंदों को दिए कंबल:

चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुन्दरपुर पंचायत भवन परिसर में सोमवार को कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबल का वितरण विधायक समीर महंती ने किया. मौके पर उन्होंने 180 जरूरमंदों के बीच कंबल वितरण किया.मौके पर मुखिया हीरामुनी हांसदा,पंचायत समिति सदस्य ज्योतिमय गोस्वामी,बिजय गोस्वामी,मिथुन कर,विशाल बारीक,सनत घोष समेत अन्य उपस्थित थे.













