
जमशेदपुर : युवा कांग्रेस के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष स्व प्रदीप मिश्र की 60वीं जयंती गुरुवार को मनायी गयी. इस अवसर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीपस्थ स्व प्रदीप मिश्र की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खान, रामबाबू सिंह, अशोक सिन्हा, आशुतोष सिंह, जुगसलाई कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सिंह, परमात्मा मिश्र, राजकुमार मिश्र श्रीकांत मिश्र, अमित मिश्र, जीतू सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सबों ने स्व प्रदीप मिश्र के आदर्शों को दोहराते हुए उसे आत्मसात करने का संकल्प लिया.













