
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के निर्देश के बाद गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, जिला बल एवं पारा मिलिट्री के जवानों की बुधवार को कोविड जांच की गयी. गुरुवार से चयनित कैडेट्स परेड में हिस्सा ले सकेंगे. बुधवार को गोपाल मैदान में परेड में हिस्सा लेने वाले जवानों के लिए कोविड-19 जांच शिविर लगाया गया गुरुवार से अभ्यास सत्र की शुरुआत होगी, जो 24 जनवरी तक चलेगी. 25 को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा.











