
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांव के दिव्यांग बुधवार को चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांग मोर्चा के बैनर तले सांकेतिक भूख हड़ताल किया. दिव्यांगों के आंदोलन को भाजपा ने समर्थन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार विगत एक वर्ष से हर मोर्चे पर फेल है. कहा कि चुनाव के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कई वायदे किए और घोषणाएं की थी परंतु सरकार बनने के बाद हेमंत सरकार ने एक भी वादे को पूर्ण नही किया है.
उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों को वाहन खरीदने के लिए फंड है परंतु दिव्यांगों को पेंशन राशि देने के लिए फंड नही है. ऐसी सरकार के खिलाफ हर अनुबंध कर्मी सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही है. श्री षाड़ंगी ने कहा कि दिव्यांग कमजोर नही है यह तो दिव्य अंग है उनकी हर आंदोलन में वे और पार्टी साथ रहेगें. मौके पर संघ के अध्यक्ष गंगानारायण दास ने कहा कि प्रखंड के दिव्यांगों के बीच विगत चार माह से पेंशन राशि का भुगतान नही हुआ है, जिससे दिव्यागों के बीच आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है.
कहा कि कोरोना काल में सरकार द्वारा दिव्यांगों के बीच पेंशन राशि का भुगतान ना करना दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि सरकार दिव्यांगों के बीच जल्द पेंशन राशि का भुगतान करे नही तो सभी दिव्यांग संघ के बैनर तले सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांग पेंशन दो नही तो हेमंत सरकार इस्तीफा दो, झारखंड सरकार हाय हाय, दिव्यांगों को पेंशन क्यों नही सरकार जवाब दो, सभी सांसद और विधायकों का पेंशन भत्ता बंद करों आदि हस्त लिखित तख्तियां लिये सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की. मौके पर कनक चन्द्र दास, मदन सिंह, महेश्वर गागराई, महेश्वर नायक, शिबु सरदार, मिठुन बेरा, मो अनवर, गोउरी महंती, सुबोध पात्र, मो. मिनहाज, भवानी माहली, मंजू माहली, सुमित्रा पातर, पुष्पा दास, झरना महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, हरी साधन मल्लिक, गोपन परिहारी, मनोरंजन महतो, चन्द्रमोहन मांडी, मोहन सोरेन, संजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



