
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत में समाजसेवी दिव्यजन षाड़गी के द्वारा मकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी उपस्थित थे. इस दौरान क्षेत्र का विकास और सांगठनिक विस्तार समेत कई विंदुओ पर चर्चा की गई. अंत में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर जगदीश राय, शिशिर महतो, बबलू महापात्र, कुना महतो,जादू नाथ सोरेन , रायसेन सोरेन, गोपाल हांसदा, नरेन नायक , फागू नाथ मुर्मू, तारा चांद हांसदा, मनोरंज गोप, चित्तरंजन मंडल, बैकुंठ मंडल, आलोक भोल, शुभम भोल, बारिन दे, लक्ष्मी राम मुर्मू, अनूप गिरी, धनेश्वर मुर्मू, सपन गोप, संजय महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




