
जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना में बुधवार को दो पक्षों ने पैसे की लेनदेन को लेकर जमकर हंगामा किया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया. एक पक्ष से अभिषेक कुमार ने अमित गुप्ता और अजय पर आरोप लगाया है कि दोनों ने उसका अपहरण किया है. वहीं दूसरे पक्ष से अमित गुप्ता ने इस बात से इंकार किया है. एक पक्ष से अभिषेक झा ने बताया कि अमित गुप्ता की आदित्यपुर में एक कंपनी है, उस कंपनी में उन्होंने 3.5 करोड़ रुपए लगाए है पर अमित ने अभी तक उसे पैसा वापस नहीं दिया.
उसने अमित से पैसे वापस वापस मांगे तो अमित ने देने से इंकार कर दिया. आज जब वह वापस घर जा रहा था तो अमित और अजय ने कार रोक कर उसका अपहरण कर लिया. वहीं अजय गुप्ता का कहना है कि उसने अभिषेक को रकम दे दिया है इसके लिए वह अभिषेक से 1.75 करोड़ रुपए और निकलता है. इसी को लेकर अभिषेक ने उसे मंगलवार की शाम को फोन कर कहा कि वह 40 लाख रुपए आज देगा. उसने पैसे देने के लिए ही बुलाया था पर वह पैसे देने से इंकार करने लगा. अंत में उन्होंने उसे कार में बैठाया और थाने ले गए. दोनों पक्ष द्वारा थाना मे लिखित शिकायत की जा रही है.





