
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत में गुड़िया मैदान के पास रहने वाले अतकल देवगम का शव घर के पास ही कुएं से मिलने पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई. वह सोमवार से ही लापता था. परिजनों ने ही उसे देखा और उसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले के संबंध में थाना प्रभारी राजेश झा ने बताया कि अतकल पिछले सोमवार से गायब था. उसके परिजनों ने थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदि था. सोमवार को वह घर से निकला और नशे में ही कुएं मे गिर गया होगा. परिजनों के अनुसार वह कोई काम नहीं करता था और नशे का आदि था.



