
जमशेदपुर : भाजमो पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में भाजमो उलीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजमो के नवमनोनित जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस कड़ी में भाजमो उलीडीह के वरिष्ठ नेता कुलविंदर सिंह पन्नु को जिला महासचिव, भाजमो उलीडीह मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद को जिला कोषाध्यक्ष एवं भाजमो युवा नेता आकाश शाह को जिला में प्रेस प्रभारी का दायित्व मिलने पर अंगवसत्र एवं पुष्पगुछ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उलीडीह मंडल से तीन पदाधिकारियों को जिला में स्थान मिलने पर उलीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह एवं हर्ष का माहौल है। वरीय नेता प्रवीण सिंह नें भाजमो के जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दिया तथा विश्वास जताया की तीनों नवमनोनित जिला पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामन्जस्य स्थापित कर एकजुट होकर संगठन को जमशेदपुर पश्चिम में मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। अभिनन्दन कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डी त्रिपाठी, प्रेम सक्सेना, सुनीता सिंह, सुशीला सिंह, राजेश कुमार, विवेक कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।



