
जमशेदपुर : आयोध्या मे राम मंदिर के निर्माण को लेकर मानगो में प्रतिदिन सुबह प्रभातफेरी निकली जा रही है, जिसमे कार्यकर्ता झंडा पताका और पत्रक लेकर घर घर संपर्क कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान में अपनी भागीदारी दे सकें. आज शंकोसाई 5 नम्बर से लेकर आस्था स्पेस टाउन तक संपर्क अभियान चलाया गया. इसमें रधारमण अग्रवाल, विहिप के नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, हिन्दू उत्सव समिति के संस्थापक मृत्युंजय, मनोज सिंह, अनिरुद्ध गिरि, दीपक भदानी, राहुल हिन्दू, करण प्रताप, अजय वर्मा, दिपू, जयंत मिश्रा, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपक शर्मा, रामकेवट समेत अन्य उपस्थित थे.












