
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 7वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर शहरवासियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर जमशेदपुर के कदमा के उलियान स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में उनकी प्रतिमा स्थल पर सभी ने श्रद्धांजलि दी. मौके पर उनकी पत्नी सह ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी मौजूद रहीं. वहीं झामुमो के भी तमाम केंद्रीय और जिला पदाधिकारी यहां मौजूद रहे. सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी सह ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो एक जन नेता थे, और लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करते थे. उन्होंने बताया कि उनके विकास के सपनों को अब वो आगे बढ़ा रही है.











