
जमशेदपुर: कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने सिटी डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित पड़े मामलों की समीक्षा की. गौरतलब है, कि पिछले पांच वर्षों में इस कार्यालय का किसी भी वरीय पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण नहीं किया गया था. वहीं डीआईजी के निरीक्षण से सिटी डीएसपी कार्यालय में हड़कंप मच गया. वहीं डीआईजी ने साफ संकेत दिए हैं, कि निरीक्षण के दौरान जो भी त्रुटियां पायीं जाएंगी उससे संबंधित अधिकारियों को सजा भी दी जाएगी. वैसे डीआईजी ने इसे एक रूटीन जांच बताया. निरीक्षण शुक्रवार दिनभर चलती रही.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




