
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा की ओर से शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी. इस अवसर पर आम बागान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर सबों ने माल्यार्पण किया. इस दौरान जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर व देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में नेताजी का त्याग और बलिदान अतुलनीय और अविस्मरणीय है.
उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने नेताजी को इतिहास में यथोचित सम्मान नहीं दिया, लेकिन आने वाले समय में नेताजी की जीवनी को वह सम्मान मिलेगा. उन्होंने आनेवाली पीढ़ी को नेताजी की जीवनी से अवगत कराने की आवश्यकता पर बल दिया. इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश परीक्षण प्रभारी सुमित शर्मा, श्वेता कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे.





