
चाकुलिया :चार दिवसीय गूंज महोत्सव सह नेताजी सुभाष मेला के उदघाटन के अवसर पर वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत सभी ने दौड़ लगाई. चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक से सभी ने बिरसा मुंडा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाई. मौके पर विधायक समीर महंती, बीडीओ देवलाल उरांव, थाना प्रभारी रंजित उरांव, शंभू मल्लिक, पार्षद मो गुलाब, असगर हुसैन, देवाशीष दास, झंटु भोल, मिठू हांसदा, गौतम दास, विशाल बारिक समेत अन्य ने मुख्य पथ होते हुए नया बाजार सुभाष चौक पहुंचकर चौक पर स्थापित नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

वहां से सभी दौड़ते हुए गौशाला चौक पहुंचे वहां स्थापित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके पश्चात आनंद मार्ग स्कूल के पास स्थापित पंडित रघुनाथ मुर्मु की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहां से सभी दौड़ते हुए डाकबंगला परिसर पहुंचकर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम समाप्त हुआ. इसके पश्चात केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मार कर किया. वही डाकबंगला परिसर में बच्चों के बीच निबंध प्रतियेगिता का आयोजन किया गया. शाम में भी डाकबंगला परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.




