
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भालुबासा स्थित जंबू अखाड़ा समिति के संरक्षक समाजसेवी बंटी सिंह की ओर से एक लकवाग्रस्त व्यक्ति को व्हीलचेयर प्रदान किया गया है. बारीडीह बस्ती, आदर्शनगर निवासी 73 वर्षीय मुंगेश्वर साव लकवा से ग्रसित हो गये थे. उनको चलने में दिक्कत थी. इस बात की जानकारी होने के बाद बंटी सिंह द्वारा व्हीलचेयर प्रदान किया गया. इसके बाद उनके चेहरे पर खुशियां छा गयी. उनको अब चलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. व्हील चेयर से एक जगह से दूसरी जगह वे जा पा रहे है. इस मदद के दौरान सूरज पांडेय, विकास दास, रंजन कुमार, पप्पू कुमार, अमृत झा, नमिता उपाध्याय, आर अंजली, प्रीति कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.






