
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के केरूकोचा-चाकुलिया मुख्य सड़क पर बड़ामारा गांव के पास बाइक दुर्घटना में बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा गांव के नायक टोला निवासी उतम नायक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं देवी नायक बुरी तरह जख्मी हो गये. दोनों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया डॉ ने उत्तम नायक को मृत घोषित कर दिया और घायल का उपचार किया. सूचना पाकर विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचे और मृतक उत्तम नायक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और पोस्टमार्टम के लिए परिवार को 3 हजार रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया. पोस्टमार्टम कराने के लिए वाहन उपलब्ध कराया और देवी नायक को बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कराया. मौके पर पार्षद असगर हुसैन, मो गुलाब, मोहन माइती, पतित दास, राकेश मोहंती, विशाल बारिक, शुभदीप दास, राजू कर्मकार समेत अन्य उपस्थित थे.





