
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के खिलाफ बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. बुधवार को जहां मोर्चा द्वारा जमशेदपुर के बारीडीह गोल चक्कर के समीप धरना-प्रदर्शन के माध्यम से झारखंड सरकार की नीतियों का विरोध किया गया. वहीं गुरुवार को बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार पर आदिवासियों के विरोध में काम करने का आरोप लगाया गया. जानकारी देते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है. उन्होंने आदिवासियों के हितों का दावा कर सत्तासीन होने वाली हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों को आदिवासी विरोधी बताया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि डोमिसाइल नीति का मामला हो या बेरोजगार आदिवासी युवाओं को रोजगार देने का मामला, महिला सुरक्षा का मामला हो या आदिवासी बुजुर्गों को पेंशन देने का मामला, सभी मामलों पर हेमंत सोरेन सरकार विफल रही है. वही इन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन चलाए जाने संबंधी मांग राज्यपाल को सौंपे जाने की बात कही. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा. धरना का नेतृत्व मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिना नंद सिरका ने किया. इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा, भाजपा जिला महामंत्री नीलू मछुवा, मनोज सरदार ,विजय सोय, जनता सरदार, रमेश बास्के, रमेश हंसदा, गुलशन टुडू, दुर्गा रानी बेसरा, सीमा मुंडा ,प्रकाश शांडिल, संजय मुंडा कविता मुंडा, सुनील दिग्गी, सोमा दिग्गी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.




