
रांची : झारखंड को बड़ी सौगात मिलने वाली है. केंद्रीय परिवहन एवं सड़क, राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) को झारखंड में दो इकॉनॉमिक ग्रीन कोरिडोर बनाने की मंजूरी दे दी है. इसके तहत अब रांची से संबलपुर तक और धनबाद से रायपुर तक भारत माला प्रोजेक्ट के तहत ग्रीन कोरिडोर एक्सप्रेस-वे बनाया जायेगा. ये दोनों एक्सप्रेस वे पर जानवरों के लिए अलग से ओवरपास भी बनाया जायेगा. इसके तहत एक्सप्रेस-वे पर 8 फुट तक का गार्ड वाल बनाया जायेगा ताकि दुर्घटनाएं नहीं हो. 2022 तक इसको पूरा कर लेने का लक्ष्य है. ऐसा ही एक्सप्रेस-वे दिल्ली से मुंबई तक का एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है. अगर झारखंड का एक्सप्रेस-वे बन जायेगा तो यह देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा, जिस पर गार्डवाल होगा और जानवरों के लिए अपना ओवरपास बनाया जायेगा. ये दोनों हाइवे मुंबई से हावड़ा तक के हाइवे तक मिलेंगे. कोलकाता की दूरी भी 130 किलोमीटर तक कर दी जायेगी. डीबीआर बनाया जा चुका है. फॉरेस्ट क्लियरेंस का प्रस्ताव भेजा जा रहा है. इसके तहत 60 मीटर तक की चौड़ाई होगी और यह फोरलेन और सिक्स लेन होगा. भू-अर्जन विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण और अवार्ड की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.




