
जमशेदपुर : यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड व मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव पाण्डेय द्वारा आयोजित श्रमिक अधिकार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि अपर श्रमायुक्त अजीत कुमार पन्ना ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर में 50 प्रतिशत मजदूर उचित जानकारी नहीं होने के कारण वार्षिक छुट्टी का पैसा, ग्रेच्युटी, फाइनल सेटेलमेंट एंव अन्य सुविधा का लाभ नहीं ले पाते हैं। मजदूरों के बीच जानकारी साझा करने, उनमें जगरूकता लाने के उद्देश्य से अपर श्रमायुक्त ने इस तरह के कार्यक्रम में श्रम विभाग का सहयोग एवं भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया, जिसके उपरांत मजदूरों ने हर्षोल्लास उनका जमशेदपुर आगमन पर जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उप श्रमायुक्त राजेश कुमार ने सीएल / अर्न लीव, बोनस एक्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी देते हुए औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को सर्वप्रथम कैजुअल लीव का लाभ लेने की सलाह दी। यदि कंपनी कैजुअल लीव तथा लाभांश पर आधारित अधिकतम 20 प्रतिशत बोनस नहीं देती है तो उसकी शिकायत किस तरह से और कहां की जाए इससे संबंधित सारी जानकारी उन्होंने दी। (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में कारखाना निरीक्षक विनीत कुमार ने कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को मिलने वाले सुरक्षा उपकरण तथा सुरक्षा मापदंडों व उनके वेलफेयर ओवर टाइम हाजिरी कार्ड से संबंधित संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई कंपनी 3 माह के अंदर 18 घंटा से ज्यादा ओवरटाइम करवाती हो या ओवरटाइम का सिंगल भुगतान करती हो एवं हाजरी कार्ड नही देती है तो वैसे श्रमिक अपने यूनियन तथा श्रम विभाग को शिकायत करें, अभिलंब शिकायत पर कार्रवाई होगी और मजदूरों को उनका हक दिलाने का काम श्रम विभाग करता रहेगा। अजय सिंह, चेयरमैन झारखंड राज्य पंचायत परिषद ने मजदूरों को एकजुट होकर श्रम विभाग के पास शिकायत तथा श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों साथ मिलकर संघर्ष करने की अपील किया एंव उस संवैधानिक में अपनी भागीदारी देने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। संजीव श्रीवास्तव, महामंत्री राष्ट्रीय यूथ इंटक ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत मजदूरों को संगठित करने हेतु हरसंभव मदद करने की घोषणा की। अमरेश सिंह, डायरेक्टर सुमन क्लासेस व राकेश कुमार, डायरेक्टर आईसीए क्लासेस ने आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करने की घोषणा की। यह कार्यक्रम घाटशिला प्रखंड अंतर्गत छोटा बाकी डैम के समीप संपन्न हुआ।





