
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती निवासी प्रकाश कुमार साह की पत्नी सुषमा साह (26) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर प्रकाश घर पहुंचे और सुषमा को फंदे से उतरकर उस तत्काल टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शाम करीब 6 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश की कदमा बाज़ार में गिफ्ट की दुकान है. वह हर दिन कि तरह दुकान गए हुए थे. पड़ोसियों ने उन्हें खबर दी कि सुषमा घर का दरवाजा नहीं खोला रही है. जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा और खिड़कियां बंद हैं. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो पाया कि सुषमा फांसी से लटकी हुई थी. फिलहाल कदमा पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है.





