
जमशेदपुर : नेशनल हाईवे ऑथिरिटी ऑफ इंडिया तथा केके बिल्डर्स लिमिटेड के संयोजन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज आसनबनी स्थित नेशनल हाईवे ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के कार्यालय परिसर में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से आयोजित किया गया। इस शिविर में जाने माने नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बी. पी. सिंह तथा उनकी टीम ने भारी वाहन चालकों, खलासियों, ट्रान्सपोर्ट कम्पनी के कर्मचारियों के साथ एनएचएआई के कर्मचारियों के आंखों की जांच की तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ, आवश्यक दवा उपलब्ध करायी गयी, आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी दिया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, गौरव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, राधेश्याम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन के सहयोग से 598वां नेत्र शिविर स्व। शशि भाई आडेसरा के पुण्य स्मृति में कस्तूरबेन छगनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। 30 जनवरी को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोरहर लोहिया नेत्रालय में की जायेगी तथा जिन मरीजों में हायपर मैच्योर मोतियाबिन्द पाया जायेगा, उनका चयन ऑपरेशऩ के लिए कर लिया जायेगा, जो ऑपरेशन रविवार 31 जनवरी को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं डॉ. आनन्द सुश्रुत द्वारा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा कस्तूर बेन छगनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी चेतन आडेसरा ने संयुक्त रूप से उपक्त जानकारी प्रदान की।




