
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में रोचक मोड़ आ गया है. चुनाव में गुरुवार को नामांकन वापसी का दिन था. दोपहर तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित था. इस दौरान पांच लोगों ने नामांकन वापस ले लिया. नामांकन वापस लेने वालों में ट्यूब डिवीजन के दर्शन सिंह बावरा, एलडी 3 के प्रभाकर मिश्रा, पावर हाउस 3 के सत्यनारायण राव, न्यू बार मिल के विजय कुमार और एलडी वन के संजय कुमार चौबे ने नामांकन वापस ले लिया. कुल पांच लोगों के नामांकन वापसी के बाद दो और लोग निर्विरोध हो गये. निर्विरोध लोगों में न्यू बार मिल के संजय कुमार सिंह और ट्यूब डिवीजन के जफर इकबाल निर्विरोध निर्वाचित हो गये. जफर इकबाल के एरिया से दर्शन सिंह बावरा ने नामांकन वापस लिया, जिसके बाद वे निर्विरोध हो गये जबकि न्यू बार मिल के संजय कुमार सिंह के खिलाफ नामांकन भरने वाले विजय कुमार ने भी नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद वे निर्विरोध हो गये. इस तरह निर्विरोध लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो चुकी है. 214 में से 32 लोग निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है. अब 182 सीटों पर चुनाव होना है. गुरुवार को एलडी 3 के प्रभाकर मिश्रा के नामांकन वापस लेने के बाद अश्विनी मिश्रा और नीरज कुमार के बीच वहां मुकाबला होना है. इसी तरह पावर हाऊस 3 के सत्यनारायण राव के नामांकन वापसी के बाद वहां राकेश कुमार सिंह और श्री चौबे के बीच मुकाबला होना है. इसी तरह एलडी वन में संजय कुमार चौबे के नामांकन वापसी के बाद वहां जसपाल सिंह और केडी सिंह के बीच कड़ी टक्कर है. दूसरी ओर, ट्यूब्स डिवीज़न के एचएफआइडब्ल्यू निर्वाचन क्षत्र के पूर्व कमेटी मेंबर दर्शन सिंह बावरा ने टीम संजीव चौधरी टुन्नू और सतीश सिंह को मजबूती प्रदान करने के लिए वर्तमान कमेटी मेंबर ज़फ़र इकबाल को पूर्ण समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापस कर लिया है, जिससे ज़फ़र इकबाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए और सतीश सिंह और संजीव चौधरी टुन्नु का समर्थन करने का ऐलान किया. दूसरी ओर, न्यू बार मिल ऑपरेशन्स के वर्तमान कमेटी मेंबर संजय कुमार सिंह के विरोध में नामांकन दाखिल किए हुए प्रत्याशी विजय कुमार ने टीम संजीव चौधरी टुन्नू और सतीश सिंह के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया, संजय कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. गौरतलब हो कि टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह उसी विभाग से आते हैं और नामांकन दाखिल करते ही निर्विरोध घोषित किए जा चुके हैं. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

निर्विरोध निर्वाचित लोगों की फाइनल सूची :
महामंत्री सतीश सिंह-न्यू बार मिल
उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह-एच ब्लास्ट फर्नेस
संजीव तिवारी-आइ ब्लास्ट फर्नेस ऑपरेशन
सुब्रत सिन्हा-आरएमएम
आरए आफरीदी-आरएमएम
सुनील दास-आरएमएम
नागेंद्र सिंह-आरएमएम
संजय कुमार सिंह-आरएमएम
शिवशंकर सिंह-लैंड मार्केट व एस्टेट
मनोज कुमार तिवारी-मेडिकल
संदीप कुमार बेहरा-सीआरएम
मोहन सिंह-एचएसएम
राजीव कुमार चौधरी-कैपेबिलिटी डेवपलमेंट
जयशंकर सिंह-सेफ्टी, ओएचएस व अन्य
विमल कुमार-प्लानिंग, फ्लैट प्रोडक्ट
उमेश कुमार-इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट
संजय कुमार पांडेय-कारपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन
धनंजय-एसटी मिल, ट्यूब डिवीजन
नर्मदेश्वर कुमार चौधरी-आरएमएम
ब्रजेश कुमार सिंह-पीटी मिल ऑपरेशन, ट्यूब डिवीजन
मनोज कुमार मिश्रा-पीटी मिल, ऑपरेशन, ट्यूब डिवीजन
संजीव कुमार चौधरी (टुन्नू) -लाइम प्लांट
प्रवीण धीरज खालको – लाइम
प्रदीप कुमार-एसएमडी
मनोज कुमार-एसएमडी
प्रवीण कुमार चौधरी-फ्यूल मैनेजमेंट
राजेश रंजन सिंह-ट्यूब डिवीजन एसटी मील ऑपरेशन
अजय चौधरी-सीआरएम बारा
मनोज मिश्रा-एसएमडी
सतीश कुमार सिन्हा उर्फ भोला सिंह-सिंटर प्लांट
संजय सिंह-न्यू बार मिल
जफर इकबाल-ट्यूब डिवीजन












