
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मनरेगा, दीदी बड़ी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का समीक्षा की गई.
उपायुक्त द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित योजनाओं मे कार्य प्रगति का प्रखंडवार समीक्षा कर कई दिशा निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का प्रखंडवार समीक्षा किया, निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्य करने एवं मजदूरों को ससमय पेमेंट करने का निर्देश दिया. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना- प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 2016-19, 2019-20 एवं 2020- 21 अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य एवं लक्ष्य के विरुद्ध पूर्ण किए गए आवास तथा पेंडिंग आवास का प्रखंडवार समीक्षा किया. (नीचे भी पढ़ें)
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को ऐसे आवास जो पूर्ण किए जा सकते हैं उन्हें मार्च तक पूर्ण करने एवं लंबित आवास को चिन्हित कर निरीक्षण करने तथा ग्रामसभा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके. उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के लंबित आवास को उप विकास आयुक्त को मॉनिटरिंग कर सुधारात्मक प्रगति लाते हुए अगली बैठक में रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही. वहीं दीदी बड़ी योजना के अनिल डुगडुग ने बताया कि योजना अंतर्गत 2000 किट (बीज किट) वितरण किया जा चुका है, शेष बचे लाभुकों को भी जल्द बीज उपलब्ध कराने हेतु कार्य किया जा रहा है. उपायुक्त ने कहा कि मॉडल के रूप में दीदी बाड़ी योजना डेवलप करें जिससे अन्य लाभुक प्रेरित होकर ऐसा करें. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार,पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे.



