
जमशेदपुर : भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व व कमलेश सिंह के मार्गदर्शन में गोविंदपुर के भाजपाइयों का वनभोज हुडको डैम पर आयोजित किया गया। संगठन को मजबूत करने का सभी लोगों ने संकल्प लिया। वनभोज में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अभय सिंह, कुणाल षाड़ंगी, दुखनी माई सरदार, मेनका सरदार, बबुआ सिंह, हलधर नारायण साह, ज्योति अधिकारी, रीता मिश्रा, दीपक झा, त्रिदेव चटराज, हेमन्त सिंह, राजेश सिंह, बबलू गोप, रामबाबू तिवारी, संजीव सिंह, खेमलाल चौधरी ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। आयोजक भाजपा गोविंदपुर की ओर से पवन सिंह, कमलेश सिंह, जितेंद्र कुमार, सुजीत महतो, शिवजी प्रसाद, सतीश सक्सेना, राजन सिंह, आशीष राय, इंद्रजीत सिंह, धनेश्वर सिंह, रिशु कुमार, सोमनाथ, अजय गुप्ता, संतराज कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।





