
जमशेदपुर : राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा मारवाड़ी समाज पर की गई टिप्पणी से पूरा समाज आक्रोशित है। इसके विरोध में मारवाड़ी सम्मेलन के लोग मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त ज्ञापन सौपा गया। सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि ज्ञापन में मारवाड़ी समाज ने यह मांग की है कि वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को अविलंब पद से हटाया जाए एवं डॉ उरांव सार्वजनिक रूप से इस टिप्पणी के लिए क्षमा मांगें। अगर ऐसा नही होता है तो मारवाड़ी समाज वृहत आंदोलन करने को विवश होगा ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राज्यपाल एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी प्रेषित की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक मोदी के अलावा, प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश शाह, जिला महामंत्री अरुण गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सीए विवेक चौधरी, अभिषेक अग्रवल, सन्नी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।




