
जमशेदपुर : इस साल पद्मश्री सम्मान के लिए नामित झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले की छुटनी महतो को जमशेदपुर की संस्था फ्री लीगल एड कमेटी (फ्लैक) द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया. आपको बता दें फ्री लीगल एड एक सामाजिक संस्था है, जिसका मूल उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ना और सामाजिक कुप्रथाओं के शिकार लोगों को इंसाफ दिलाना है. इस संस्था का गठन साल 1977 में चार लोगों ने मिलकर किया था, इनमें से प्रेमचंद और जवाहरल शर्मा आज जीवित बचे हैं. सबसे पहले इसी संस्था ने डायन प्रथा को समाज की कुरीति मानते हुए केंद्र सरकार को अवगत कराया था और कोर्ट ने इसपर मुहर लगाते हुए इस कुप्रथा के खिलाफ सख्त कानून बनाई थी. (नीचे भी पढ़ें)
डायन प्रथा की शिकार छुटनी महतो को इसी संस्था ने कानूनी मदद दी और अनपढ़ छुटनी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए नॉमिनेट किया गया. छुटनी के इस संघर्ष में फ्लेक्स संस्था ने काफी अहम भूमिका निभाई. वही छुटनी संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने के दौरान भावुक नजर आई. उन्होंने बताया आज जो भी हूं फ्लैक संस्था की बदौलत हूं. साथ ही अपने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात उन्होंने कही. उन्होंने बताया जो यातना अंधविश्वास के कारण उन्होंने झेली है, अपने जीते जी इस कुप्रथा को जड़ से मिटाना ही उसका अंतिम लक्ष्य है. वही फ्लैक संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों को संस्था के संस्थापक सदस्य प्रेमचंद ने समाज की कुरीतियों को खत्म करने तक ऐसे अभियान चलाए जाने की बात कही. उन्होंने बताया, कि संस्था का ही प्रयास है, कि डायन प्रथा को आज समाज की एक बड़ी कुरीति के रूप में मानी जा रही है.











