
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत अन्तर्गत केरुकोचा गांव में लगने वाली हाट मैदान की सुरक्षा को लेकर हाट सुरक्षा समिति की बैठक ग्राम प्रधान डोमन मांडी के अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर माहंती उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि केरूकोचा हाट मैदान क्षेत्र का धरोहर है. इस मैदान में वर्षो से सप्ताहिक हाट लगते आ रहा है और इसी मैदान में हर वर्ष शहीद साबुआ हांसदा का शहादत दिवस समारोहपूर्वक किया जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा हाट मैदान को खरीद-बिक्री किस आधार पर किया गया है, यह जांच का विषय है. ग्रामीणों ने विधायक से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इस मौके पर विधायक समीर महंती ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह साप्ताहिक हाट दीर्घकाल से चलते आ रहा है परंतु किस प्रकार से यह ज़मीन बेचा गया है, यह जांच का विषय है. कहा कि वे किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. वे संबंधित पदाधिकारी से मिलकर मामले की जांच करवायेंगे. बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के अंदर एक त्रिपक्षीय वार्ता किया जाएगा. इसमें ज़मीन मालिक, खरीददार और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शामिल रहेंगे. अगर वार्ता में कोई निर्णय नहीं आयें तो न्यायालय का शरण लिया जाएगा. न्यायालय का जो निर्णय आयेगा, वह सर्वमान्य होगा. बैठक में डोमन मांझी, समीर दास, लालमोहन मांडी, विकास महतो, फागुनाथ हांसदा, मिठु हांसदा, रघुनाथ हांसदा, चंदा टुडु, नया किस्कू, कुंवर टुडु, मंगल हांसदा, जदुनाथ मांडी, छूटू हांसदा, मंगल बेसरा, मेघनाथ मुर्मु समेत ग्रामीण और दुकानदार उपस्थित थे.












