
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के आदिवासी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित माघी पूजा के शुभ अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड के सभी पंचायत के हर एक गांव से आमंत्रित ग्राम प्रधानों को बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती ने सभी को अंग वस्त्र के रूप में पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया.

विधायक ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम सही मायने में हमारे समाज के लिए बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है. आदिवासी विकास समिति ने माघी पूजा सह सम्मान समारोह आयोजित कर अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने कहा कि भाषा संस्कृति ही हमारी पहचान है. कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा, गुरुचरण मांडी, ललित मांडी, रासबिहारी साव, अरुण बारीक, लखीराम मुर्मू, भूतिया पंचायत के विधान चंद्र मांडी, चित्तरंजन महतो, राजू मैती, राजीव गिरी, मंगल प्रसाद हांसदा, गुहियापाल पंचायत के मुखिया सोमाय हांसदा, माझी महाल के अध्यक्ष चंपा चरण टुडु समेत अन्य उपस्थित थे.











