
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में पड़ने वाले जराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा चाईबासा पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के उद्वेश्य सें कच्ची सड़क पर केन बम बिछा रखा था।लेकिन चाईबासा पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र के आगे नक्सलियों के अरमानों पर पानी फिर गया।सड़क पर लगाये गये सभी केन बम पुलिस बरामद कर बीडीडीएस की टीम द्वारा उसी स्थान पर विनिष्ट कर दिया गया।ज्ञात हो कि चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधी बढ़ रही है।इसी सूचना पर चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों नें सर्च अभियान चलाया जा रहा था नक्सलियों की टोह में। इसी सर्च अभियान के द्वारा जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र के सारंडा के दीघा स्थित केम बम बरामद किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक चाईबासा के गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को चाईबासा पुलिस एवं सीआररपीएफ 174 बटालियन के द्वारा उग्रवादियों के विरूद्ध संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जराईकेला थाना अंतर्गत दीघा कैम्प से लगभग 2 किमी दूर पश्चिम दिशा में चिरूबेड़ा जंगल में कच्चे रस्ते के बगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाये गये लगभग 5 किग्रा के आईईडी ( केन बम ) को रिकवर किया गया। अभियान के दौरान एसओपी के अनुरूप उच्च सर्तकता बरतते हुए आईईडी ( केन बम ) को चिन्हित् किया गया तथा बीडीडीएस टीम के द्वारा आईईडी ( केन बम ) को घटना स्थल पर ही उसीस्थान पर विनष्ट कर दिया गया। उल्लेखनीय हैं कि इस कच्चे रास्ते का उपयोग ग्रामीणों के द्वारा आवागमन के लिए किया जाता हैं। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं सीएलए एक्ट के सुसंगत धाराओं के अधीन जराईकेला थाना में प्राथनिकी दर्जर कार्रवाई की जा रही हैं।












