
मुसाबनी : मुसाबनी स्थित सुरदा ताम्र खादान की लीज को अविलंब विस्तारीकरण करने की मांग को लेकर रविवार को खादान में काम करने वाले बेरोजगार मजदूरों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम विधायक रामदास सोरेन कि अनुपस्थिति में झामुमो कार्यालय पहुंचकर प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन को ज्ञापन सौंपा.
सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि सुरदा ताम्र खादान की लीज विस्तारीकरण करने की फाइल राज्य सरकार के पास है, सरकार इस विषय पर जल्द पहल कर खदान का विस्तारीकरण करें ताकि माइंस जल्द से जल्द खुले और मजदूरों को रोजगार मिल सके. कहा कि कोविड 19 के समय खदान बंद होने से खदान में काम करने वाले 1500 मजदूर बेरोजगार हो गये हैं और मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी और परिवार का भरण पोषण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. परिवार के समक्ष भुखमरी कि स्थिति उत्पन्न हो गई है.मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने बताया कि विधायक से मिली जानकारी के मुताबिक एचसीएल /आईसीसी प्रबंधन के ठुल मुल नीति के चलते आज मजदूरों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है,और माइंस खुलने में देरी भी हो रही है. झामुमो के केंन्द्रीय सदस्य कान्हु सामात ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर को एचसीएल प्रबंधन पूरी तरह से गुमराह कर रही है,एचसीएल बताए की लीज के मामले में सरकार कहां दोषी है.कहा कि विधायक के निर्देशानुसार मुसाबनी प्रखंड समेटी के नेतृत्व में सभी मजदूर 10 फरवरी को बाबा तिलका मांझी चौक सूरदा क्रॉसिंग से जीएम कार्यालय मौअभंडार तक एचसीएल/ आईसीसी सूरदा माइन्स के लीज के मामले को लेकर पार्टी के बैनर तले पदयात्रा कर प्रबंधन का विरोध किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन और पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. मौके पर वरिष्ठ नेता गोरांग माहाली, सचिव समाय सोरेन, सुनाराम सोरेन, पालु राम बास्के, बलराम नायक, मजदूर मो समीर, मकसुद अली, अभिजित चटार्जी, समीम खान ,लक्ष्मण सोरेन,प्रशांत नामाता, हेदर अली समेत अन्य मजदूर उपस्थित थे.




