
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत रघुवर नगर में मंगलवार की सुबह विकास कार्य को लेकर लगाए गए शिलापट्ट में तोड़फोड़ और चोरी करने के मामला अब तूल पकड़ने लगा है. एक ओर क्षेत्र के मौजूदा विधायक सरयू राय के समर्थकों द्वारा क्षेत्र के पूर्व विधायक रघुवर दास पर आरोप लगाते हुए उनके समर्थकों पर मामला दर्ज कराया है, वहीं पूर्व विधायक के समर्थकों ने भी नाजायज मजमा लगाकर गाली गलौज करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाते हुए बर्मामाइंस थाना में मामला दर्ज कराया है. इधर जेएनएसी के कनीय अभियंता नीतीश कुमार की ओर से भी अज्ञात पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने का मामले दर्ज कराया गया है. इस मामले में एक पक्ष की ओर से कमल किशोर के द्वारा राम बाबू तिवारी, राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मिट्ठू चौधरी, दीपक पर आरोप लगाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रविन्द्र चौधरी के बयान पर अमित शर्मा, दुर्गा राव, नागेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, विवेक शर्मा, राज कुमार सिंह, रंजीत कुमार, कमल किशोर, गोल्डी सिंह और 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप लगाया गया है.












