
चाकुलिया : सरस्वती पूजा पर चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में श्रद्धापूर्वक मां सरस्वती की पूजा की गई. मौके पर विद्यालयों में विद्यार्थी पहुंचकर भक्ति भाव से और श्रद्धापूर्वक ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की. वही चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न पूजा कमेटियों द्वारा भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर मां सरस्वती की पूजा की. युवक सुबह से ही पूजा की तैयारी में जुटे रहे और विभिन्न पूजा पंडालों में मां सरस्वती की पूजा करने के लिए युवकों की भीड़ उमड़ पड़ी. वही घाटशिला, धालभूमगढ़, गुड़ाबांदा और मुसाबनी प्रखंड में भी मां सरस्वती की पूजा की गई. अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की.

इधर विधायक समीर महंती ने अपने पैतृक गांव बेंद गांव में शिवम दुबे इंटर कॉलेज में आयोजित विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा में शामिल हुए. श्री महंती ने मां सरस्वती की पूजा कर क्षेत्र की सुख- शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा करने के पश्चात विधायक ने कॉलेज के छात्र- छात्राओं को सरस्वती पूजा की शुभकामना दी और सभी के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया.
मौके पर अजय पाल,अमीर पोलाई,मिथुन कर,ततन खामराई,जितेन हेम्ब्रम,बुलबुल मंडल
समेत अन्य उपस्थित थे.




