
सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर हरिओम नगर स्थित काली मंदिर प्रांगण में 7 मार्च से 13 मार्च तक द्वादश ज्योतिर्लिंगम मेला सह दर्शन कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जा रही है. इसके तहत 7 मार्च को महाशिवरात्रि का आयोजन किया जाएगा.
उसके बाद महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही पूरे नगर में झांकी निकाल कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा. इस दौरान राजयोग शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र की संचालिका सुधा बहन ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 7 मार्च को परमपिता शिव का ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा. इस मौके पर जमशेदपुर सेंटर की संचालिका अंजू दीदी मौजूद रहेगी.




