
चाकुलिया : रेलवे द्वारा की जा रही थर्ड लाइन निर्माण कार्य का गुरुवार को खड़गपुर डिवीजन के डीआरएम ने खड़गपुर से जमशेदपुर के बीच विभिन्न स्टेशनों पर विभाग द्वारा चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया. दौरे के क्रम में डीआरएम घाटशिला पहुंचने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने डीआरएम से मिलकर ग्रामीणों की विभिन्न मांगों से अवगत कराकर समाधान करने की मांग की. और सभी स्टेशन पर यात्रियों की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है. डीआरएम चाकुलिया, कानिमहुली, कोकपाड़ा, धालभूमगढ़ स्टेशन का भी निरीक्षण किया.

डीआरएम के चाकुलिया पहुंचने पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने मांग पत्र सौंपकर कानिमहुली हॉल्ट पर स्टेशन भवन निर्माण करने, टिकट काउंटर बनाने, यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने, हॉल्ट परिसर में लाइट, ओवर ब्रिज बनाने और साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी की बहाली करने समेत अन्य मांग पत्र सौंपा है. वही बड़कोला गांव के ग्रामीणों ने डीआरएम से मिलकर वर्षो से ग्रामीणों की मांग को अवगत कराते हुए बाबा भूतेश्वर पैसेंजर हॉल्ट की स्वीकृति देने की मांग की है. डीआरएम ने लोगों को आश्वस्त किया है कि वे ग्रामीणों की मांग पर जल्द पहल करेंगे. मौके पर भाजपा नेता सरोज महापात्रा, सुशील शर्मा, दिनेश साव, पार्षद देवानंद सिंह,शतदल महतो, चंदन महतो, टिन्टु शर्मा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.



