
चाकुलिया : चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में गुरुवार को दिवंगत सांसद सुनील महतो के शहादत दिवस पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनकी तसवीर पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो अमर रहे,झामुमो जिंदाबाद, शिबु सोरेन जिंदाबाद, सीएम हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाए.
इस अवसर पर साहेबराम मांडी, बलराम महतो, निर्मल महतो, मदन हेम्ब्रम, पंकज महतो, टुलु साव, राजा बारिक, डमन माझी, घनश्याम महतो, मंगल हांसदा, विशाल बारिक, मो गुलाब, असगर हुसेन समेत अन्य उपस्थित थे. वही अनुमंडल के मुसाबनी, घाटशिला, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा प्रखंड में भी स्व सांसद सुनील महतो का शहादत दिवस पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.



