
चाकुलिया: मवेशी तस्कर द्वारा लगातार ट्रक और कंटेनर में मवेशियों को लादकर एनएच होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचाया जा रहा था. इसकी गुप्त सूचना श्यामसुंदरपुर थाना पदाधिकारी को मिली थी. मंगलवार को पांच ट्रक और एक पिकअप वैन में गाय और बछड़ा रांची से कोलकाता ले जाने की सूचना पुलिस को मिलने के बाद श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी काजल दुबे के नेतृत्व मे पुलिस टीम देर रात्रि में थाना क्षेत्र के जाथा मोड़ के पास मवेशियों से भरी पांचों वाहन को जब्त किया गया. पुलिस ने मवेशी से भरा वाहन और कुछ चालक को गिरफ्तार किया है.

बुधवार सुबह मवेशियों से भरी वाहन को चाकुलिया हवाई पट्टी में संचालित ध्यान फाउंडेशन संस्था के नंदी शाला में गाय और बछड़े को देखभाल करने के लिए उतारा गया है. ट्रक पर गायों को इस कदर लोड किया गया था कि कुछ बछड़े ट्रक में ही दबकर दम तोड़ दिया और एक बछड़ा की स्थिति काफी दयनीय थी, जिसका उपचार ध्यान फाउंडेशन के कर्मियों द्वारा इलाज किया जा रहा है.
पुलिस की इस कार्रवाई से मवेशी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. इस संबंध में थाना प्रभारी श्री दुबे ने बताया कि एनएच पर वाहनों की जांच करते देख कुछ मवेशी से भरी वाहन भागने में सफल रहे और पांच वाहनों को काफी मशकत करने के बाद पकड़ा गया है. कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मवेशी व्यापार कर रहे लोगों से कागजात प्रस्तुत कराने की बात कही गई है परंतु अब तक किसी प्रकार की कागजात प्रस्तुत नही किया है. समाचार लिखे जाने तक ध्यान फाउंडेशन संस्था को ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 23 सी 1836, डब्ल्यूबी 11 डी 2683, डब्ल्यूबी 23 बी 6528 और पिकअप वैन संख्या डब्ल्यूबी 09 -1482 से 42 बछड़ा और 75 गाय उतारी गई थी, जिसमें सात बछड़े मृत थे.















