
जमशेदपुर : औरत को नासमझ न समझा जाये. संसार में आने के पहले जब कोख में पल रहा शिशु पैर मारता है तो ये मां होती है जो उसकी बात समझ जाती है. अब वह घर से लेकर विश्व तक को निर्णायक नेतृत्व दे सकती है. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की प्रेसिडेंट रोटेरियन अंजनी निधि ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टाटानगर रेलवे स्टेशन में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान सिर्फ महिला दिवस पर नहीं, बल्कि हर पल, हर समय हमारे आचरण में होना चाहिए. रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर वेस्ट ने इस उपलक्ष्य में रेलवे की महिला कर्मियों को सम्मानित करने के लिए इस सभा का आयोजन किया था, जिसमें रोटरी प्रेसिडेंट अंजनी निधि के साथ, क्लब की सेक्रेटरी रोटेरियन अल्पना शुक्ला तथा विभिन्न प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रोटेरियन अनुपमा सहगल, रोटेरियन सपना तलवार, रोटेरियन नैना कुमार, रोटेरियन श्वेता चांद, रोटेरियन जूही समर्पिता, रोटेरियन उमा महिंद्रा, रोटेरियन निशा गाड़िया एवं रोटेरीयन पुलकित ने भाग लिया. सेक्रेटरी अल्पना शुक्ला ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि हम कॉमन मैन तो कहते हैं पर कॉमन वीमेन नहीं कहते, क्योंकि वीमेन कॉमन नहीं होती, वह ख़ास होती है। श्वेता चांद ने कार्यक्रम का संचालन किया. रोटेरियन जूही समर्पिता ने अपने संबंधन में स्त्री के अतिरिक्त शक्ति पर पर रोशनी डालते हुए कहा कि स्त्री दुर्गा की तरह अष्ठभुज होती है और एक ही समय पर कई एक कार्य करने में सक्षम होती है. कार्यक्रम में रेलवे के एआरएम विनोद कुमार उपस्थित थे, जिन्होंने सभी महिलओं का अभिनन्दन करते हुए बताया कि रेलवे में महिलओं की अब बराबर भागीदारी है तथा सभी क्षेत्रों में उनकी भूमिका और प्रदर्शन सराहनीय रही है. सभा में रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एनके बलमुचू, एस झा, एसके प्रसाद, सुनील सिंह, मलय मल्लिक, जीतेन्द्र कुमार, आरएन मिश्रा, संतोष कुमार समेत तमाम कार्यक्रम की व्यवस्था अर्पिता ने की. रोटेरियन उमा महिंद्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में रोटेरियंस निशा गाड़िया, सपना तलवार, नैना कुमार और अनुपमा सहगल समेत अन्य उपस्थित थे.














