
जमशेदपुर: मानगो सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 3सी में पेयजल आपूर्ति आरंभ होने पर भाजपा नेता विकास सिंह का स्थानीय लोगों ने अभिनंदन किया. नारियल फोड़ और दीप जलाकर जलापूर्ति का की शुरुआत की गयी. मानगो सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 3सी में जब से पानी की पाइप बिछायी गयी तब से पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी. स्थानीय लोग परेशा थे. लोगों ने तंग आकर मानगो नगर निगम में एक माह पूर्व प्रदर्शन कर कार्यपालक पदाधिकारी को बताया था कि पानी नहीं दे सकते हैं तो हम सबों का पानी कनेक्शन काट दीजिए. इस आंदोलन का नेतृत्व भाजपा नेता विकास सिंह ने किया था. पेयजल स्वच्छता विभाग की ओर से सुभाष कॉलोनी रोड 3सी में पानी का इंटर कनेक्शन करा दिया गया. लोगों को पानी मिलना आरंभ हो गया. पानी मिलते ही लोगों के चेहरे में खुशहाली आ गई. लोग वहां से पलायन करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पानी मिलते ही स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर सम्मानित कर धन्यवाद दिया और पानी मिलने की खुशी में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई. इस दौरान विकास सिंह, प्रो यूपी सिंह, राजेश साहू, राम सिंह, मनोज ओझा, चंचल सिंह, माधुरी सिंह, चिंता देवी, नागेंद्र पाल, पिंटू घोष, सुरेश सिंह, मधु घोष, पुष्पा पाल, रेणु सिंह, परमेश्वर दुबे, ललिता देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














