
जमशेदपुर: आज विश्व ग्लूकोमा दिवस है. इस मौके पर जमशेदपुर के साकची स्थित आई हॉस्पिटल में ग्लूकोमा जांच शिविर का आयोजन किया गया. जानकारी देते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर एसएम प्रसाद ने बताया, कि ग्लूकोमा एक घातक बीमारी है. शुरुआत में इसके लक्षण दिखाई नहीं पड़ते हैं, लेकिन नजरअंदाज करने पर धीरे-धीरे लोगों के आंखों की रोशनी तक चली जाती है. जिसका कोई इलाज नहीं है. उन्होंने बताया, कि समय रहते अगर यह बीमारी पकड़ में आ जाता है, तो इसका इलाज संभव है. उन्होंने बताया, कि विश्व ग्लूकोमा दिवस के मौके पर एक हफ्ते के लिए विशेष ग्लूकोमा जांच शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें आंख के रोगियों की जांच के साथ उपचार और मुफ्त दवाइयां भी दी जाती है.




