
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया. अभिभावकों ने फीस वृद्धि का विरोध किया. शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को अपनी शिकायत लिखित तौर पर देने को कहा. स्कूल के प्राचार्य ने अभिभावकों से कहा कि वे अपनी समस्या को लिखित आवेदन में दे, ताकि स्कूल प्रबंधन उसे हाई अथॉरिटी को देकर आगे की रणनीति तैयार कर सके. अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा बिल्डिंग के मेंटेनेंस के लिए 500 रुपए बढ़ाया गया है, जबकि सरकार का सख्त निर्देश है कि स्कूलों द्वारा ट्यूशन फीस के अलावा किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगा. अभिभावकों का कहना है कि अभी तक कोरोना से हुए लॉकडाउन से वे लोग उबर नहीं पाए है, वे लोग फीस वृद्धि को लेकर तैयार नहीं है. एक परिवार के दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं. वे लोग बढ़ी हुई फीस दे पाने में अक्षम हैं. फिलहाल अभिभावकों द्वारा लिखित आवेदन देने की तैयारी की जा रही है.












