
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत के लोहामालिया गांव का विगत दिनों विधायक समीर महंती ने दौरा किया. मौके पर बैठक कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. मौके पर महिला ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए गांव में पानी निकासी के लिए सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग की है. महिलाओं ने कहा कि नाली नही होने के कारण वर्षात के दिनों में काफी परेशानी होती है. विधायक ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही वे गांव में नाली का निर्माण करवायेंगे. कहा कि हेमंत सरकार गांव के विकास के प्रति संवेदनशील है आने वाले दिनों में गांव का विकास होगा और लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा. मौके पर झामुमो जिला सह सचिव धनंजय करुणामय, अध्यक्ष साहेबराम मांडी,बाबलु मुर्मू, राजू हांसदा,मिथुन कर,दशरथ हांसदा ग्रामीण सुमित्रा नायक, रूमा चक्रवर्ती, कोमला नायक,चंपा कर्मकार, रुपसी कर्मकार,गायत्री कर्मकार,श्रीमती नायक, बनलता पात्र, कलिमनी नायक समेत अन्य उपस्थित थे.












