
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत इस्लाम नगर में बाबाकुटी निवासी संतोष कुमार महतो पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया गया. घटना बुधवार की है. इस घटना में संतोष का पैर टूट गया है. संतोष ने जुगसलाई थाना में कद्दू नमक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
गोलमुरी में सड़क दुर्घटना के बाद मारपीट मामले में दोनो पक्ष को ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी
गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडूंगरी टी ओ पी के पास सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस घटना के बाद दोनो पक्ष ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. एक पक्ष से तौफीक आलम ने सुनील कुमार सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया है वहीं दूसरे पक्ष से सुनील कुमार सिंह ने तौफीक आलम और आफताब आलम के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है.












