
जमशेदपुर : सोनारी स्थित ट्राईबल कल्चरल सेन्टर में रविवार को ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन के बैनर तले अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। लाको बोदरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अथितियों ने समारोह की शुरुआत की। मंच संचालन डेविड सिंह बानरा ने किया। समारोह में मल्टी टैलेंटड बॉलीवुड अभिनेता सह स्टार ट्रेनर ताइकान्डो, दबंग 3 फेम राम सिरका और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की अभिनेत्री सुमन पुरती का सामाजिक अभिनदंन किया गया। बॉलीवुड एक्टर राम सिरका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जमशेदपुर में जन्म से ही पला-बढ़ा हूं। मेरी स्कूली शिक्षा गदड़ा गोविंदपुर से हुई और इंटरमीडिएट की पढ़ाई करीम सिटी कॉलेज से की है। मर्द को दर्द नहीं होता, दबंग 3 और सलमान खान की आने वाली फिल्म राधे में भी अभिनय किया हूं। ये फिल्में आगामी 13 मई को रिलीज होंगी। अभिनय एक ऐसा फिल्ड है जिसमें पैसे और पैरवी के बल पर आप नहीं बढ़ सकते। आपके पास टैलेंट होना चाहिये, तब सफलता अपने आप मिलेगी। (नीचे भी पढ़ें)

रंगमंच कलाकार, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंग मंडल में कार्यरत सुमन पुरती ने कहा कि जो हम देखते हैं और जो उसे करना है रंगमंच पर काफी कठिन है। मगर बस लगन होनी चाहिए। हमारे झारखण्ड में भी प्रतिभा की कमी नहीं है, उसे मंच और समाज की ओर से सपोर्ट देने की जरूरत है। ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरा बिरुली ने कहा कि आदिवासी एवं क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा कूट-कूट के भरी है, उसको सामने लाने के लिए एसोसिएशन हर तरह से मदद करेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुरा बिरुली, चंद्र मोहन नाग, डेविड सिंह बानरा, अजय बिरुली, निकिता सोय, दुगाई कुंकल, शम्भु मुखी, फूलमती सिरका, सुमन पुरती, सरस्वती हेम्ब्रम, गीता हेम्ब्रम, राय सिंह बिरुवा, गोमिया सुंडी, शांति सिदु, बासमती सिदु, छोटे उगुरसंडी, सुशांति बोईपाई, लाल दिग्गी, छोटी सिदु समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही।














