
जमशेदपुर: स्वर्गीय एके अखौरी की प्रथम पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ी युवा मंच बागबेड़ा के सहयोग से आज शाम वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों को जलपान कराया गया. मौके पर महानगर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा कार्यसमिति सदस्य हेमंत साहू और नगर अध्यक्ष (महिला मोर्चा) आदि मौजूद थे. दिनेश कुमार ने कहा की जरूरतमंदों की सेवा ही असल मानवसेवा है. समाज के माध्यम से मानव सेवा करना उच्च विचार को परिलक्षित करता है. इस अवसर पर शेखर साहू ,राजू साहू ,आकाश साहू ,विष्णु साहू ,यश राज साहू, उमेश साहू ,खेलावन साहू, गुंजन साहू,ओम निषाद,सावन निषाद ,सुखालू निषाद, मिश्री साहब, नंदनी साहू राखी साहू, हेमलता साहू, सोनी साहू, आदि शामिल थे.











