
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बजरंग टेकरी में होली के दिन फायरिंग करने के मामले में आरोपी आजाद गिरी के साथी रोहित कुमार शर्मा ने पुलिस के दबाव में आकर सोमवार को थाना में सरेंडर कर दिया. रोहित ने पुलिस के समक्ष आजाद द्वारा दिए गए एक 7.62 का पिस्टल और 4 जिंदा गोली भी दिया है. इधर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले एमजीएम अस्पताल में मेडिकल के लिया भेजा है. बता दे कि होली के दिन बागबेड़ा के बजरंग टेकरी में आजाद गिरी ने हवाई फायरिंग की थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आजाद न पुलिस को बताया था कि फायरिंग करने के बाद उसने हथियार को रोहित को दे दिया था. इधर पुलिस रोहित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस के दबाव में आकर रोहित ने हथियार के साथ थाना में सरेंडर कर दिया.











