
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक पर एनएच पार करने के दौरान कंटेनर ट्रक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है. घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन को लेकर घटना स्थल से फरार हो गया है. सूचना पाकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर मृत व्यक्ति की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के सर कुचल जाने के कारण समाचार लिखे जाने तक पहचान नही हो पाई है.











