
जमशेदपुर : झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के आर्य समाज तापती रोड साकची जमशेदपुर का प्रधान रत्नेश सिंह को बनाया गया है. कमेटी के आर्य समाज, जमशेदपुर ताप्ती रोड का वार्षिक चुनाव वर्ष 2021-2022 के लिए हुए चुनाव के बाद नयी कमेटी की घोषणा कर दी गयी. इसके तहत नयी कमेटी में चंद्रिका प्रसाद को संररक्षक, रत्नेश कुमार सिंह को प्रधान, उपप्रधान के पद पर नारायण त्रिगुण, विनित सहाय, मंत्री के पद पर अंजनी कुमार सिंह, कोषाध्क्ष पद पर बिपिन शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील सिंह, आर्य वीर दल अधिष्ठाता आशुतोष आर्य और अं केक्षक जयविंदर पाल सिंह और पिंकी मोहंती शामिल है. झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा रांची द्वारा एक निर्वाचित मंत्रिमंडल को 1 वर्ष के कार्यकाल के लिए मान्यता प्रदान किया गया है. यह पदाधिकारी वेद प्रचार एवं आर्य समाज के कार्यों को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे. आर्य प्रतिनिधिसभा द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले निर्देशों का पालन भी प्रतिनिधिमंडल करेगा.











