
जमशेदपुर: जमशेदपुर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर क्वारंटीन और आइसोलेशन सेंटर बनाने की कवायद में जुटी हुई है. सोमवार को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जेएनएसी के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी शहर के क्वॉरंटीन और आइसोलेशन सेंटरों का निरीक्षण कर वहां हर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश जारी किया गया. इसके अलावा शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने 3 लेयर से तैयारी किए जाने की बात एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहीं.

उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया गया है. रेलवे स्टेशन एवं बस टर्मिनल के अलावा शहर के 18 जगहों पर टेस्टिंग अभियान जोर- शोर से चलाई जा रही है. जो भी संक्रमित पाए जा रहे हैं, उन्हें कोरेंटिन किया जा रहा है. इसके अलावा टाटा स्टील को अपने कर्मचारियों की जांच का जिम्मा दे दिया गया है. कुल मिलाकर बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने की कवायद जोर- शोर से किए जाने की बात उन्होंने कही.














