
जमशेदपुर: बार एसोसिएशन जमशेदपुर के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी बनर्जी का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गया. सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके पुत्र ने चिता को अग्नि दी. इसके पहले दिन के 11:45 बजे उनका पार्थिव शरीर जमशेदपुर सिविल कोर्ट लाया गया. जिला बार एसोसिएशन भवन में उनका पार्थिव शरीर अधिवक्ताओं के दर्शनार्थ रखा गया. जहां बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी. उसके बाद शव को सुवर्णरेखा बर्निंग घाट ले जाया गया, जहां हिंदू रिति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. बता दे कि रविवार शाम टीएमएच में एमपी बनर्जी का निधन हो गया था. सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती किया गया था.













