
जमशेदपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन 7 अप्रैल को शाम 7 बजे किया जाएगा. इसीका आयोजन वर्चुअल मोड के माध्यम से किया जाएगा. जिसमें लगभग 12 लाख अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन किया है. जिसमें 2.62 लाख से अधिक शिक्षक है और एक लाख के करीब अभिभावक है. परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से अभिभावको के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टिप्स साझा किया जाता है. परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत नरेंद्र मोदी द्वारा 16 फरवरी 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था. इसका यह चौथा संस्करण है. रजिस्ट्रेशन की प्रकिया 14 मार्च को तक निर्धारित थी. इस बार परीक्षा पे चर्चा में अभिभावको के साथ शिक्षको और पेरेन्टस को भी वर्चुअल मोड के तहत शामिल किया जाएगा. इसकी सूचना ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दी और कहा कि अभिभावको को वॉरियर बनना है, वरीयर नहीं.












