
जमशेदपुर : ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरा बिरुली व सलाहकार चंद्र मोहन नाग के नेतृत्व में रांची स्थित आवास में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जनजातीय/क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए मांग पत्र सौंपा. सुरा बिरुली ने कहा कि झारखंड भारत का दूसरा कश्मीर है जहां प्रकृति ने अपने सौंदर्य का खजाना जमकर बरसाया है. ऐसे में राज्य में फ़िल्म सिटी बनने से टूरिज्म के व्यापार में बढ़ोतरी होगी साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को अपने राज्य में ही रोजगार कर सकेंगे. पिछले कुछ दशक से क्षेत्रीय सिनेमा ही बेहतरीन फिल्मे बना रहा है. इन लोगों ने कला और कलाकारों के हित में फैसला लेने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा. इन लोगों ने मांग की कि मल्टीफ्लेक्स और सिंगल स्क्रीन के लिए जनजातीय/क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए बने सख्त नियम, बजट में स्थानीय सिनेमा को बढ़ावा देने को लेकर सदन में चर्चा हो, ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन को शिक्षा और आदिवासी संस्कृति जारूकता अभियान हेतु वाहन (बोलेरो) उपलब्ध करवाई जाए, ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन को एक एकड़ जमीन आवंटित की जाए, आदिवासी फिल्म सेन्सर बोर्ड की स्थापना की जाए, झारखण्ड फिल्म डेवलपमेंट कमिटी में ऑल इंडिया हो फिल्म एसोसिएशन के मेंम्बर को शामिल किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मुद्दे पर वे गंभीर है और निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे.












